किडनी को साफ और स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार हमारे बीच मौजूद है। आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए बस कुछ खाद्य पदार्थों और जड़ी बूटियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। आज इस आलेख में हम इसी विषय में बात करेंगे। आयुर्वेद में शुरुआत से ही किडनी की सफाई के लिए जड़ी बूटियों का प्रयोग किया जाता रहा है, जो की व्यक्ति के शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालती। इनमे कुछ जड़ी बूटी है जिन्हें चाय या काढ़े के रूप में लिया जाता है और कुछ खाद्य उत्पाद हैं जिन्हें आहार के रूप में अपने खाने में शामिल किया जा सकता है। वैसे तो किडनी को स्वस्थ और साफ रखने के लिए बहुत से पेय के विकल्प हैं लेकिन आप निम्न को जरूर अपनाएं :- किडनी की सफाई के लिए पेय – जावा चाय : जावा चाय, एक प्रकार की हर्बल चाय यानि ग्रीन टी के रूप में पी जाती है। अध्ययनों में पाया गया कि यह रक्त में यूरिक एसिड को कम करता है। रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने के कारण व्यक्ति को गठिया जैसी दर्दनाक स्थिति का समाना करना पड़ सकता है। गठिया किडनी की कार्य...
When your kidneys are damaged, waste products and fluid can build up in your body